Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Kanoon Express Kanoon Express
Kanoon Express Kanoon Express
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • News Worldwide
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • News Worldwide
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
केला विकास योजना 2025
Uncategorized

केला विकास योजना 2025 – बिहार के किसानों के लिए सुनहरा मौका

By Baby Kumari
October 2, 2025 3 Min Read
0

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे नए आर्टिकल में स्वागत है। दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक बेहद महत्वपूर्ण योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सीधा फायदा बिहार के किसानों को मिलने वाला है। इस योजना का नाम है केला विकास योजना (Kela Vikas Yojana)। आप सभी को बताते चलें कि यह योजना मुख्यमंत्री बागवानी मिशन (Mukhyamantri Bagwani Mission) के अंतर्गत आती है, जिसे बिहार सरकार के कृषि विभाग ने शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य में बागवानी फसलों की व्यावसायिक खेती (Commercial Farming) को बढ़ावा देना है।

योजना का उद्देश्य क्या है?

दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं कि आज के समय में परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी फसलों की खेती भी किसानों के लिए बहुत लाभकारी हो रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने किसानों को केला (Plantain) की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता (Financial Support) और उच्च गुणवत्ता वाले ऊतक संवर्धित पौधे (Tissue Cultured Plants) उपलब्ध कराए जाते हैं।

READ ALSO

  • Mukhyamantri Alpasankhyak Udyami Yojana 2025: ₹10 लाख की आर्थिक मदद, पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
  • Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2025: गर्भवती महिलाओं को मिलेगा ₹6000, ऐसे करें आवेदन
  • बिहार श्रमिक विवाह सहायता योजना 2025: बेटी की शादी पर मिलेगा ₹50,000, ऐसे करें आवेदन
  • Atal Pension Yojana 2025: बुढ़ापे की गारंटी स्कीम | पाएं ₹5000 तक की मासिक पेंशन

कौन-कौन ले सकता है योजना का लाभ?

दोस्तों, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं –

  1. आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक किसान होना चाहिए।
  3. किसान के पास कम से कम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) और अधिकतम 10 एकड़ (4 हेक्टेयर) कृषि भूमि होनी चाहिए।
  4. किसान को DBT पोर्टल पर रजिस्टर्ड (Registered) होना जरूरी है।
  5. इस योजना का लाभ बिहार के 15 जिलों के किसानों को मिलेगा –
    अरवल, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, मधेपुरा, नवादा, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल और शेखपुरा।

आरक्षण और प्राथमिकता

दोस्तों, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि योजना का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। इसके लिए आरक्षण इस प्रकार तय किया गया है –

  • सामान्य वर्ग: 78.56%
  • अनुसूचित जाति (SC): 20%
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 1.44%
  • महिला सहभागिता (Women Participation): 30%

यानी महिलाओं को भी इस योजना में खास प्राथमिकता दी गई है।

लाभ (Benefits)

दोस्तों, अब जान लेते हैं कि इस योजना के तहत किसानों को कितनी सहायता मिलेगी –

  • पहला वर्ष (First Year): ₹46,875/- प्रति हेक्टेयर
  • दूसरा वर्ष (Second Year): ₹15,625/- प्रति हेक्टेयर
  • इसके अलावा किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले Tissue-Cultured पौधे भी दिए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

चरण 1: DBT पोर्टल पर पंजीकरण (Registration)

  1. DBT पोर्टल पर जाएं।
  2. आधार वेरिफिकेशन (OTP / Bio-Auth / IRIS) करें।
  3. आधार नंबर और नाम दर्ज कर “Authentication” पर क्लिक करें।
  4. OTP दर्ज करें और “Validate” करें।
  5. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) डिटेल्स कन्फर्म करें और “Farmer Registration” पर क्लिक करें।
  6. अपनी जानकारी भरें – किसान की जानकारी, भूमि विवरण, बैंक डिटेल्स आदि।
  7. सबमिट करने के बाद OTP से वेरिफाई करें और Registration Id प्राप्त करें।

चरण 2: योजना के लिए आवेदन (Apply for Scheme)

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. नीचे स्क्रॉल करके चेकबॉक्स से सहमति दें और “Proceed to Apply” पर क्लिक करें।
  3. “Type of Applicant” चुनें और DBT Registration Number डालें।
  4. आवश्यक विवरण भरें – पता, भूमि संबंधी जानकारी, बैंक डिटेल्स आदि।
  5. दस्तावेज अपलोड करें और चेकबॉक्स कन्फर्म करके आवेदन सबमिट करें।

निष्कर्ष

दोस्तों, जैसा कि आपने देखा, बिहार सरकार की केला विकास योजना किसानों के लिए एक शानदार अवसर है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि राज्य में बागवानी फसलों की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। यदि आप भी बिहार के किसान हैं और उपरोक्त जिलों में रहते हैं, तो इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। दोस्तों, यदि आपके अंदर भी इस योजना से जुड़ी हुई कोई जानकारी या अनुभव है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए।

Tags:

Banana Cultivation BiharBanana Farming BiharBanana Farming Subsidy BiharBanana Plant Subsidy BiharBihar Farmers SchemeBihar Kisan YojanaDBT Agriculture BiharHorticulture Scheme BiharKela Vikas Yojana BenefitsMukhyamantri Bagwani Missionबिहार कृषि योजना 2025बिहार केला योजनाबिहार सरकार योजना
Author

Baby Kumari

Baby Kumari is an experienced content writer with over 5 years of expertise in the field. She holds a Bachelor’s degree (B.Sc. Zoology Honours) from Women’s College, Samastipur, and has seamlessly blended her academic background with her passion for writing.Throughout her writing career, Baby Kumari has crafted in-depth and research-based content on various topics, including blogs, articles, news reports, SEO-friendly posts, and creative writing. Her strength lies in simplifying complex topics into engaging and reader-friendly language.She firmly believes that words have the power to bring change, and with this belief, she approaches every project with dedication and professionalism. Her ultimate goal is to deliver accurate, impactful, and valuable information to her readers.

Follow Me
Other Articles
Mukhyamantri Alpasankhyak Udyami Yojana 2025
Previous

Mukhyamantri Alpasankhyak Udyami Yojana 2025: ₹10 लाख की आर्थिक मदद, पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

FutureSkills-Prime-Incentive-Program
Next

FutureSkills Prime Incentive Program और Digital Skilling

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Recent Posts

    • CTET Result 2026 Out Soon – CTET फरवरी रिजल्ट कब आएगा? Direct Link @ctet.nic.in
    • Indian Army Agniveer Bharti 2027 — पूरी जानकारी (रैली भर्ती, योग्यता, उम्र, आवेदन प्रक्रिया)
    • Bihar Police Havildar Clerk Recruitment 2026: 12th पास के लिए सुनहरा मौका!
    • Bihar Vikas Mitra Recruitment 2026: ₹25,000 Salary वाली Block-Level Govt Job
    • Janani Suraksha Yojana 2026: बिहार की गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹1400, जानें पूरी प्रक्रिया

    Recent Comments

    No comments to show.

    Archives

    • March 2026
    • February 2026
    • January 2026
    • December 2025
    • November 2025
    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025

    Categories

    • Bihar Bhumi
    • Bihar Election
    • English
    • Government Rule
    • JOB
    • Result
    • TECHNOLOGY
    • Uncategorized
    Copyright 2026 — Kanoon Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme