Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Kanoon Express Kanoon Express
Kanoon Express Kanoon Express
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • News Worldwide
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • News Worldwide
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Bihar Draft Voter List 2025
Uncategorized

Bihar Draft Voter List 2025: अब बिना नोटिस नहीं हटेगा किसी का नाम, जानिए पूरी जानकारी

By Lalbabu Kumar
August 10, 2025 3 Min Read
0

Bihar Draft Voter List 2025 : नमस्कार दोस्तों!आप सभी का हमारे नए आर्टिकल में स्वागत है। आज हम बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची 2025 से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। हाल ही में चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसा बयान दिया है, जो हर मतदाता के लिए जानना जरूरी है। बिहार में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें करीब 7.24 करोड़ लोगों के नाम शामिल हैं, लेकिन इस बार 65 लाख से ज्यादा नाम सूची से बाहर हो गए हैं। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने सारे नाम क्यों हटाए गए और क्या इन लोगों को अपना नाम फिर से जुड़वाने का मौका मिलेगा? आइए पूरी बात समझते हैं।

बिना नोटिस किसी का नाम नहीं हटेगा – चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि ड्राफ्ट मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम बिना पहले नोटिस, सुनवाई का अवसर, और कारणयुक्त आदेश के नहीं हटाया जाएगा। यानी अगर आपका नाम हटाने की बात होगी, तो आपको पहले इसकी सूचना दी जाएगी, आपकी बात सुनी जाएगी और फिर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के तहत होगी, ताकि किसी भी मतदाता के साथ अन्याय न हो।

READ ALSO

  • Election Commission का बड़ा एक्शन: 334 निष्क्रिय राजनीतिक दलों को लिस्ट से बाहर, जानिए पूरी वजह
  • बिहार मतदाता सूची 2025 अपडेट – 7.24 करोड़ वोटर्स का रिकॉर्ड जारी

65 लाख नाम क्यों हुए बाहर?

आप सभी को बताते चलें कि आयोग के अनुसार, जिन नामों को ड्राफ्ट सूची से बाहर किया गया है, उनमें से अधिकांश लोग या तो निधन हो चुके हैं या किसी अन्य स्थान पर स्थायी रूप से चले गए हैं। हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर काम होने के दौरान मानवीय त्रुटियां भी हो सकती हैं, जिसकी वजह से कुछ नाम गलती से हट या जुड़ सकते हैं। इसी कारण आयोग ने राजनीतिक दलों को बूथ-स्तर पर उन लोगों की सूची उपलब्ध करवाई है जिनके फार्म प्राप्त नहीं हुए, ताकि वे उनसे संपर्क कर उनका नाम सूची में शामिल कराने में मदद कर सकें।

कानून क्या कहता है?

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार उसे उन लोगों की कोई अलग सूची तैयार करने या सार्वजनिक करने की आवश्यकता नहीं है, जिन्हें ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किया गया है। न ही उसे इन नामों को हटाने के कारण प्रकाशित करने की बाध्यता है। लेकिन फिर भी, आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं कि किसी भी नाम को बिना नोटिस और कारणयुक्त आदेश के न हटाया जाए, और 1950 के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 24 के तहत अपील का प्रावधान भी रखा गया है।

आपका नाम नहीं है? परेशान न हों

दोस्तों, यदि आपका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न) के नियमों के मुताबिक, आप अपना नाम फिर से जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग का दावा है कि वह हर संभव कदम उठा रहा है ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

आयोग का आरोप – अफवाह फैलाने की कोशिश

अंत में, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी शिकायत की है कि कुछ लोग सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर झूठा नैरेटिव बनाकर आयोग की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आयोग ने अदालत से ऐसे प्रयासों पर सख्त कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने की मांग भी की है।

निष्कर्ष – सही जानकारी ही बचाएगी आपका वोट

दोस्तों, यह मामला बेहद संवेदनशील है और हर मतदाता को इससे जुड़ी सही जानकारी होना जरूरी है। यदि आपके पास इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल, अनुभव या जानकारी है, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं। यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने नाम से वंचित न रह जाए।

Author

Lalbabu Kumar

मेरा नाम लालबाबू कुमार है और मैं पिछले 2 साल की कंटेंट राइटिंग का काम करता हूं। मैं एक साइबर कैफ़े चलाता हूं जिसका नाम उत्कर्ष ऑनलाइन स्टूडियो है जहां पर मैं सीएससी से जुड़े सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान करता हूं।

Follow Me
Other Articles
RBI GDP growth forecast 2025-26
Previous

भारत की GDP ग्रोथ पर मंडराते 4 बड़े खतरे — RBI ने 6.5% अनुमान बरकरार रखा

Income Tax New Bill 2026: पुराने टैक्स कानून में बड़ा बदलाव
Next

Income Tax New Bill 2026: पुराने टैक्स कानून में बड़ा बदलाव, अब रिफंड, TDS और पेंशन नियम होंगे आसान

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Recent Posts

    • CTET Result 2026 Out Soon – CTET फरवरी रिजल्ट कब आएगा? Direct Link @ctet.nic.in
    • Indian Army Agniveer Bharti 2027 — पूरी जानकारी (रैली भर्ती, योग्यता, उम्र, आवेदन प्रक्रिया)
    • Bihar Police Havildar Clerk Recruitment 2026: 12th पास के लिए सुनहरा मौका!
    • Bihar Vikas Mitra Recruitment 2026: ₹25,000 Salary वाली Block-Level Govt Job
    • Janani Suraksha Yojana 2026: बिहार की गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹1400, जानें पूरी प्रक्रिया

    Recent Comments

    No comments to show.

    Archives

    • March 2026
    • February 2026
    • January 2026
    • December 2025
    • November 2025
    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025

    Categories

    • Bihar Bhumi
    • Bihar Election
    • English
    • Government Rule
    • JOB
    • Result
    • TECHNOLOGY
    • Uncategorized
    Copyright 2026 — Kanoon Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme