Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Kanoon Express Kanoon Express
Kanoon Express Kanoon Express
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • News Worldwide
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • News Worldwide
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Bihar-Voter-List-Protest-Before-Election-
Bihar Election

बिहार मतदाता सूची विवाद: विपक्ष का विरोध मार्च, चुनाव आयोग का बड़ा बयान – जानिए पूरी कहानी

By Lalbabu Kumar
August 12, 2025 2 Min Read
0

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे नए आर्टिकल में स्वागत है। दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिहार की मतदाता सूची से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण और ताज़ा खबर बताने जा रहे हैं। यह खबर सीधे चुनाव आयोग और बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) से जुड़ी हुई है।

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, बिहार में इस समय मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण चल रहा है। लेकिन सोमवार को जब विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर जोरदार विरोध मार्च निकाला, तब चुनाव आयोग ने एक अहम बयान जारी किया। आयोग का कहना है कि 1 अगस्त से 11 अगस्त के बीच किसी भी राजनीतिक दल ने बिहार की प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए उनसे कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है।

आप सभी को बताते चलें कि प्रारंभिक मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है। इसका मतलब है कि अभी भी आम जनता और राजनीतिक दलों के पास नाम जुड़वाने या हटवाने का समय है। दोस्तों, चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक कुल 10,570 फॉर्म व्यक्तिगत मतदाताओं द्वारा नाम जोड़ने के लिए जमा किए गए हैं। लेकिन इस बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोमवार को विपक्षी सांसद, जिनमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे बड़े नेता शामिल थे, संसद भवन से चुनाव आयोग तक एक विरोध मार्च निकाल रहे थे। उनका आरोप था कि बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी कर “वोट चोरी” की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

विपक्ष का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश है। वहीं, चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि 2004 से SIR समय पर नहीं होने की वजह से कई अयोग्य लोगों ने मतदाता पहचान पत्र बनवा लिए हैं। इसके अलावा, कई लोगों के पास अलग-अलग क्षेत्रों के एक से अधिक वोटर कार्ड भी पाए गए हैं — चाहे जानबूझकर हो या अनजाने में।

दोस्तों, यदि आपके पास भी इस मुद्दे से जुड़ी कोई खास जानकारी है या आपने खुद मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने या हटाने की कोशिश की है, तो हमें जरूर बताएं। आपकी जानकारी किसी और के लिए भी मददगार साबित हो सकती है। तो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में बस इतनी ही महत्वपूर्ण जानकारी थी। उम्मीद है आपको यह खबर समझ में आई होगी और आप इससे जुड़े अपडेट्स पर नज़र बनाए रखेंगे।

Author

Lalbabu Kumar

मेरा नाम लालबाबू कुमार है और मैं पिछले 2 साल की कंटेंट राइटिंग का काम करता हूं। मैं एक साइबर कैफ़े चलाता हूं जिसका नाम उत्कर्ष ऑनलाइन स्टूडियो है जहां पर मैं सीएससी से जुड़े सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान करता हूं।

Follow Me
Other Articles
Income Tax New Bill 2026: पुराने टैक्स कानून में बड़ा बदलाव
Previous

Income Tax New Bill 2026: पुराने टैक्स कानून में बड़ा बदलाव, अब रिफंड, TDS और पेंशन नियम होंगे आसान

Bihar election commission update
Next

बिहार मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आधार को नागरिकता का सबूत मानने से इंकार

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Recent Posts

    • CTET Result 2026 Out Soon – CTET फरवरी रिजल्ट कब आएगा? Direct Link @ctet.nic.in
    • Indian Army Agniveer Bharti 2027 — पूरी जानकारी (रैली भर्ती, योग्यता, उम्र, आवेदन प्रक्रिया)
    • Bihar Police Havildar Clerk Recruitment 2026: 12th पास के लिए सुनहरा मौका!
    • Bihar Vikas Mitra Recruitment 2026: ₹25,000 Salary वाली Block-Level Govt Job
    • Janani Suraksha Yojana 2026: बिहार की गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹1400, जानें पूरी प्रक्रिया

    Recent Comments

    No comments to show.

    Archives

    • March 2026
    • February 2026
    • January 2026
    • December 2025
    • November 2025
    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025

    Categories

    • Bihar Bhumi
    • Bihar Election
    • English
    • Government Rule
    • JOB
    • Result
    • TECHNOLOGY
    • Uncategorized
    Copyright 2026 — Kanoon Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme