Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Kanoon Express Kanoon Express
Kanoon Express Kanoon Express
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • News Worldwide
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • News Worldwide
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
india-us trade dispute
Government Rule

भारत-अमेरिका व्यापार विवाद: मोदी सरकार क्यों नहीं झुक रही किसानों के हितों पर? जानिए पूरी कहानी

By Baby Kumari
August 8, 2025 4 Min Read
0

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे नए आर्टिकल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी बड़ी और अहम जानकारी देने जा रहे हैं, जो न केवल भारत के किसानों से जुड़ी है, बल्कि सीधे तौर पर भारत और अमेरिका जैसे दो बड़े देशों के रिश्तों पर भी असर डाल रही है। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता आखिर क्यों बीच में ही रुक गई है और इसका हमारे देश के किसानों से क्या सीधा कनेक्शन है।

दोस्तों, भारत और अमेरिका के बीच बीते कुछ समय से व्यापार को लेकर बातचीत चल रही थी। लेकिन पांच दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसकी सबसे बड़ी वजह बनी – किसानों के हितों की रक्षा। दरअसल, अमेरिका चाहता है कि भारत अपने बाजार में अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को आने दे, जबकि भारत इस बात के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% का भारी टैरिफ लगा दिया है और साफ-साफ कह दिया है कि जब तक ये मुद्दा हल नहीं होता, तब तक कोई और व्यापार वार्ता नहीं होगी।

READ ALSO

ट्रंप की धमकी से सहमे भारतीय शेयर बाजार – 50% टैरिफ की तलवार, निवेश पर लग सकता है ब्रेक

प्रधानमंत्री मोदी का साफ जवाब: “किसानों का भला पहले”

दोस्तों, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “हम अपने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे, चाहे मुझे इसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े।” दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, भारत में किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है और देश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा आज भी कृषि पर निर्भर है। ऐसे में यदि विदेशी सस्ते उत्पाद भारतीय बाजार में आ जाते हैं, तो हमारे देश के छोटे किसान बड़ी मुसीबत में आ सकते हैं।

अमेरिका की डिमांड क्या है?

आप सभी को बताते चलें कि अमेरिका चाहता है कि भारत उसके इन उत्पादों को अपने बाजार में एंट्री दे:

  • मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन
  • डेयरी प्रोडक्ट्स, पोल्ट्री, अंडा, मांस
  • सेब, बादाम, अंगूर, संतरा, पेकन, फ्रेंच फ्राइज़
  • चॉकलेट, कुकीज़, डिब्बाबंद फल और भी बहुत कुछ

इतना ही नहीं, अमेरिका अपने जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फसलों जैसे GM मक्का, सोया, कैनोला और कपास को भी भारत में बेचना चाहता है। लेकिन भारत इन GM फसलों को अनुमति देने में काफी सतर्क है, क्योंकि इससे जुड़ी स्वास्थ्य और धार्मिक मान्यताएं भी हैं।

भारत की चिंता जायज़ है – किसानों को कैसे बचाएं?

भारत में औसतन हर किसान के पास सिर्फ 1.08 हेक्टेयर जमीन है, जबकि अमेरिका में यह करीब 187 हेक्टेयर है। अब सोचिए, एक तरफ अमेरिकी किसान जो मशीनों से खेती करता है और हजारों क्विंटल फसल पैदा करता है, और दूसरी तरफ हमारा किसान जो छोटे खेत में, गाय-भैंस के सहारे खेती करता है। क्या यह मुकाबला बराबरी का हो सकता है? भारत सरकार को डर है कि यदि अमेरिका को छूट दी गई, तो अमेरिकी सस्ते उत्पाद बाजार में भर जाएंगे और हमारे किसानों की फसलें कोई खरीदेगा ही नहीं। इससे गांवों की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है।

क्यों अड़े हैं अमेरिकी किसान?

दोस्तों, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में किसान सिर्फ खेती नहीं करते, बल्कि राजनीति में भी उनकी जबरदस्त पकड़ है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को भी 2016 और 2020 के चुनावों में भारी समर्थन मिला था किसानों से। ट्रंप ने खुद कहा था, “हमारे किसान अब मालामाल होने वाले हैं। हमारी व्यापार नीति उनके लिए शानदार साबित होगी।” इसलिए अमेरिका का पूरा जोर है कि उसके किसान जो फसलें ज्यादा पैदा कर रहे हैं, उन्हें भारत जैसे बड़े देश में बेचा जाए।

भारत के पास क्या विकल्प हैं?

भारत अभी डेयरी, मक्का, सोयाबीन, गेहूं जैसे उत्पादों पर कोई छूट देने को तैयार नहीं है, लेकिन अमेरिका के कुछ उत्पाद जैसे कि बादाम और सेब को लेकर थोड़ी नरमी दिखा सकता है। खबरों के अनुसार, भारत कुछ ऐसे GM आधारित प्रोडक्ट को इजाजत देने पर विचार कर सकता है जो पशु आहार (Animal Feed) के रूप में इस्तेमाल हों, जैसे – सोयाबीन मील या डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स, जो मक्का आधारित एथेनॉल से बनते हैं।

GTRI की चेतावनी: हो सकता है बड़ा नुकसान

Global Trade Research Initiative (GTRI) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने साफ कहा है कि यदि भारत ने कृषि पर आयात शुल्क घटा दिए, तो अमेरिका जैसे देश अपने सब्सिडी वाले सस्ते अनाज भारत में भेज सकते हैं। और अगर कभी वैश्विक कीमतें गिरती हैं, तो भारत के किसान पूरी तरह टूट सकते हैं। उनका कहना है: “भारत को अपनी खाद्य सुरक्षा और किसानों की आमदनी के लिए नीतिगत आज़ादी बचाए रखनी चाहिए।”

निष्कर्ष – भारत को सोच-समझकर कदम उठाना होगा

दोस्तों, इस पूरी बहस का सार यही है कि अमेरिका अपने किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए भारत पर दबाव बना रहा है, जबकि भारत अपने किसानों की सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि देश के किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। यदि आप भी किसी किसान परिवार से आते हैं, या कृषि से जुड़े हुए हैं, तो आपको यह मुद्दा जरूर जानना और समझना चाहिए।

आपकी राय क्या है?

यदि आपके अंदर भी इस आर्टिकल से जुड़ी कोई जानकारी या राय है, तो हमें कमेंट या ईमेल करके जरूर बताएं। क्या भारत को अमेरिकी दबाव के आगे झुकना चाहिए? या फिर अपने किसानों की सुरक्षा पहले रखनी चाहिए?

Tags:

Food Security IndiaGM फसलें भारतIndia US Trade DisputeIndian Farmer vs US FarmerModi Trump MeetingNarendra ModiTrade War 2025अमेरिकी किसान बनाम भारतीय किसानकिसान बनाम किसानकृषि आयातकृषि क्षेत्र में विदेशी दबावकृषि नीति भारतट्रंप टैरिफ नीतिडेयरी सेक्टर इंडियाभारत अमेरिका व्यापारभारत अमेरिका व्यापार समझौताभारतीय किसानों की सुरक्षामोदी का स्टैंड
Author

Baby Kumari

Baby Kumari is an experienced content writer with over 5 years of expertise in the field. She holds a Bachelor’s degree (B.Sc. Zoology Honours) from Women’s College, Samastipur, and has seamlessly blended her academic background with her passion for writing.Throughout her writing career, Baby Kumari has crafted in-depth and research-based content on various topics, including blogs, articles, news reports, SEO-friendly posts, and creative writing. Her strength lies in simplifying complex topics into engaging and reader-friendly language.She firmly believes that words have the power to bring change, and with this belief, she approaches every project with dedication and professionalism. Her ultimate goal is to deliver accurate, impactful, and valuable information to her readers.

Follow Me
Other Articles
Trump 50 percent tariff impact
Previous

ट्रंप की धमकी से सहमे भारतीय शेयर बाजार – 50% टैरिफ की तलवार, निवेश पर लग सकता है ब्रेक

New Income Tax Bill 2025
Next

New Income Tax Bill 2025: टैक्स रिफंड, TDS और अन्य बड़े बदलाव, 11 अगस्त से आएंगे नए नियम।

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Recent Posts

    • CTET Result 2026 Out Soon – CTET फरवरी रिजल्ट कब आएगा? Direct Link @ctet.nic.in
    • Indian Army Agniveer Bharti 2027 — पूरी जानकारी (रैली भर्ती, योग्यता, उम्र, आवेदन प्रक्रिया)
    • Bihar Police Havildar Clerk Recruitment 2026: 12th पास के लिए सुनहरा मौका!
    • Bihar Vikas Mitra Recruitment 2026: ₹25,000 Salary वाली Block-Level Govt Job
    • Janani Suraksha Yojana 2026: बिहार की गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹1400, जानें पूरी प्रक्रिया

    Recent Comments

    No comments to show.

    Archives

    • March 2026
    • February 2026
    • January 2026
    • December 2025
    • November 2025
    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025

    Categories

    • Bihar Bhumi
    • Bihar Election
    • English
    • Government Rule
    • JOB
    • Result
    • TECHNOLOGY
    • Uncategorized
    Copyright 2026 — Kanoon Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme